images

ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा में, आगामी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड कर रहे हैं बिजली विभाग के अभियंता व जनप्रतिनिधि. मालूम हो कि आजादी के बाद कदवा का यह पिछडा हुआ ईलाका, जहाँ तीन पंचायत मिलाकर कुल 42 वार्ड हैं. जिसमें करीब 17-18  वार्डों में ही अभी तक बिजली पहुंच पाई है. वो भी कहीं-कहीं बिजली व बांस के खंभों सहारे तो कहीं वृक्ष के सहारे। कभी भी समय पर बिजली साथ नहीं दे पा रही है. जिसकी सबसे ज्यादा खमियाजा पढाई कर रहे विद्यार्थियों को भुगतनी पडती है. वहीं ग्रमीण शिवचरण रजक, नागे ऋषिदेव, कौशल कुमार बताते हैं कि चूनाव के समय हमलोगों के गांव में नेता लोग बिजली, सडक देने के नाम पर सिर्फ़ वोट का सौदा करने आते हैं. उधर उच्च विद्यालय कदवा के छात्र पिंटू कुमार, रंजन कुमार, पूजा कुमारी, पुष्पा, रानी, अंजली व मोनी कुमारी ने बतायी हमलोगों की बोर्ड परीक्षा बहुत नजदीक है। बिजली कभी भी समय से साथ नहीं दे रही है. जिससे हमारी पठन-पाठन प्रभावित हो रही है। परीक्षा जितनी नजदीक होते जा रही है उतनी एक-एक मिनट भी फालतू की समय काटना हमलोगों लिए महंगा पड सकती है. ऐसा प्रतीत हो रही है कि बिजली विभाग की लापरवाही व राज्य सरकार की अनदेखी से कहीं हम सबों का भविष्य खराब न हो जाय. डीलरों के द्वारा भी हम गरीब परिवार को उतना किरासन तेल नहीं दिया जा रहा कि दिये के सहारे भी परीक्षा की तैयारी कर सकूं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *