खरीक : परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत बहत्तरा मेंआगामी 29 जुलाई को होने वाले मत्स्यजीवी सहयोग समिति खरीक चुनाव को लेकर पंचायत में काफी गहमागहमी बनी हुई है. राघोपुर पंचायत के बहत्तरा निवासी गाजो सहनी ने मंगलवार को परबत्ता पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है कि मौजूदा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष विपिन साहनी और सचिव अभिषेक साहनी चुनाव में में सहभागी होने वाले अध्यक्ष सचिव पद के दावेदारमछुआरों को चुनाव प्रचार कार्य में शामिल होने पर जान मारने की धमकी देने और चुनाव प्रचार कार्य में शामिल नहीं होने की हिदायत दे रहे हैं सचिव और अध्यक्ष के की धमकी से मत्स्यजीवी सहयोग समिति खरीक के मतदाता दहशत में जीवन जी रहे मतदाताओं का कहना है कि यदि यह चुनाव पूर्व यही स्थिति बनी रहे तो हम लोग निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से शांतिपूर्ण मतदान नहीं कर सकते पुलिस प्रशासन को ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए ताकि निष्पक्ष.
Total Downloads: 192
और पारदर्शी चुनाव संभव हो सके . पंचायत में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है .एक पक्ष दूसरे पक्ष को चुनाव प्रचार में सहभागी नहीं होने ,16 जुलाई को नामांकन नहीं कराने समेत अन्य चुनावी क्रिया कलाप मैं भाग नहीं लेने की धमकी दे रहे हैं और गांव में दबंगई दिखा रहे . मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मतदाताओं को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं. इस बात को लेकर मतदाता डरे और सहमे हुए हैं .मालूम हो कि खरीक प्रखंड में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव आगामी 29 जुलाई को होना है. 16 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और मौजूदा पद पद बचाए रखने के लिए आरोप-प्रत्यारोप और डराने धमकाने का सिलसिला जारी है. इस संदर्भ में मंगलवार की देर शाम पीड़ित मछुआरों ने परबत्ता थानाध्यक्ष से बात कर आरोपियों के विरुद्ध जान मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है .पूछे जाने पर पुलिस ने कहा क़ि आवेदन मिलने पर डराने धमकाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


