नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार प्रतिदिन महाजाम के शिकार हैं. मधुरापुर बाजार क्षेत्र के ग्यारह पंचायत सहित सीमावर्ती खगड़िया एवं मधेपुरा जिले का मुख्य बाजार हैं. यहां रोज सैकड़ों गांव के लगभग पच्चीस हजार लोग बाजार एवं बैंक में जमा निकासी के लिए आते जाते हैं .मधुरापुर बाजार का मुख्य मार्ग बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार को जोड़ने वाली एवं नारायणपुर चौक से मधुरापुर बाजार जाने वाली सड़कों पर प्रतिदिन महाजाम को लेकर लोगों के बीच बिवाद होते रहते हैं. .

जाम लगने का मुख्य कारण

मधुरापुर बाजार के व्यवसायी द्वारा सड़क को अतिक्रमण करना
अपने अपने दुकान के सामने सड़क पर पैसा लेकर चट्टी लगवाना, स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से सड़क पर चट्टी व ठेला लगवाना, बीच बाजार होकर अगुवाणी घाट व गोगरी जमालपुर जाने वाली 14 नंबर सड़क पर बड़ी गाड़ी आना जाना, रेलवे स्टेशन के पुर्वी समपार होना, पशुपालकों एवं किसानों द्वारा गंगा जहाज घाट गंगा दियारा जाने का मार्ग रहने के कारण बाजार में अक्सर जाम लगा ही रहता है.

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय प्रमुख मुखिया एवं विभिन्न पार्टि के नेता आपस में मिलकर बीरबन्ना चौक से प्रखंड मुख्यालय, शिवाजी चौक से काली मंदिर होकर जानेवाली बिजली सड़क, बापू द्वार चौक से नारायणपुर चौक तक एवं रूबी टेलर्स से इशाकपथ का अतिक्रमण हटाने की मांग, दुकान के सामने सड़क पर चटटी लगाकर दुकान करने वाले एवं ठेला लगाने वाले को खाली करवाने की मांग, ओवरब्रिज निर्माण की मांग, बायपास सड़क का निर्माण कराने की मांग शामिल है. ग्रामीण इस तरह की मांग लगभग दो दशक से कर रहे हैं लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.

कहते हैं बीडीओ सीओ

बीडीओ सह सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि मधुरापुर बाजार के जाम को लेकर स्थानीय प्रतिनिधि के मदद से मापी करवाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....