विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश के बहुमत साबित करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम के ऊपर आरोपों की झड़ी लगा दी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया था न की अकेले नीतीश कुमार को दिया था लेकिन आज नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ दगाबाजी की है.
Total Downloads: 79
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग और सीएम नीतीश कुमार ने जनता के मैंडेट को अपमानित करने का काम किया है. सीएम नीतीश कुमार आज बीजेपी और आरआरएस के गोद में बैठ गए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गेम लगातार आठ महीने से चल रहा था. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो मात्र एक बहाना था उनको तो बीजेपी के साथ जाना था. चार साल में चार सरकार सरकार बनी है इसका पूरा दोष नीतीश कुमार का है इस बात का जवाब नीतीश कुमार के पास नहीं है. आज जो हाउस में हुआ वो ठीक नहीं हुआ, हमने गुप्त मतदान की मांग किया जो नहीं दिया गया. हमने राज्यपाल से मांग किया था लेकिन जल्दीबाजी में नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया. सीएम हाउस में जदयू के विधायक कैद रहे. सीएम ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए. गांधी के हत्यारे और गोडसे के वंशज के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि
उन्होंने PM को कहा था बहती हवा साथ वो काला धन लाने वाला था वो कहां गया उसे ढूंढो का जवाब नीतीश देंगे

