नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी भागवत मिस्त्री व कौशल्या देवी के पुत्र अभय कुमार अमन को जर्मनी की पब्लिकेशन लैम्बर्ट एकेडमिक पब्लिकेशन की ओर से अपने शोध कार्य को पुस्तक का रूप देने का आमंत्रण भेजा गया है. अभय का शोध आयरन ऑक्साइड नैनो कण का सी एलिगेंस के आयु व आयु से संबंधित बदलाव पे है.
Total Downloads: 75
यह शोध कार्य आर्यभट्ट नैनो विज्ञान व नैनोटेक्नोलॉजी केंद पटना एवम साइंस कॉलेज पटना के सहयोग से हुआ है.ये आयरन ऑक्साइड हमारे यहाँ लौह भष्म के रूप उपलब्ध है.जिसका हम सदियों से उपयोग रक्त अल्पकता में कर रहें है.किन्तु इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं होने की वजह से हमारे प्राचीन ज्ञान को दिशा हीन समझा जाता रहा है.

परंतु इस शोध से इस बात को बल मिला है कि हमारा प्राचीन ज्ञान बहुत ही समृद्ध था.शायद यही वजह है कि इस शोध को पुस्तक के रूप प्रकाशित कर विश्व पटल पे रखा जा सकता है.वर्तमान में अभय आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना में शोधार्थी है एवं डॉक्टर राकेश कुमार सिंह उनके गाइड हैं. संजय कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार (साइन्स कॉलेज पटना) व डॉक्टर मनोरंजन कर ( IIT पटना) सहयोगी के रूप मैं हैं.

