खरीक : कोसी में आई बाढ़ और जल धारा के तेज प्रवाह की चपेट में आने से शनिवार को खरीक थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी चतुर्भुज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार सिंह की मौत कोसी नदी में डूबने से हो गई. मौत की घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया.नदी में डूबने की खबर सुनते हैं मृतक के पिता और मां बेशुध हो गए.
Total Downloads: 75
घर में चित्कार की आवाज दूर दूर तक गूंज रही है. घटना की सूचना मिलने पर खरीक उत्तरी के जिला पार्षद गौरव राय मौके पर पहुंचकर मृतक के लाश की खोजबीन कराई .विपत्ति के समय में पीड़ित परिवार की सुध ली. जिला पार्षद श्री राय ने खरीक अंचलाधिकारी निलेश चौरसिया को अविलंब एनडीआरएफ की टीम को भेजने का निर्देश दिया.

अंचलाधिकारी ने इस बाबत एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच सकी थी. समाचार संप्रेषण करने के समय तक युवक की लाश कोसी से नहीं निकल सकी थी.
स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश को खोजने का प्रयास किया जा रहा है .देर शाम तक लाश नहीं मिल सकी है. अंचलाधिकारी ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके लिए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है .मृतक के परिवार को जो भी मदद होगा प्रशासन के स्तर से किया जाएगा.

