Total Downloads: 90
खरीक: खरीक प्रखंड के मिरजाफरी में स्वयंसेवी संस्था फलाहे मिल्लत वेलफेयर के तत्वाधान में जीविका पटसन विकास योजना के तहत राष्ट्रीय पटसन बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को जीविका के निदेशक धनंजय सिंह, एलडीएम प्रकाश पांडे, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और खरीक प्रखंड के केआरपी पूनम कुमारी और संस्था के सचिव मोहम्मद तालिब अंसारी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया. इस अवसर पर एलडीएम ने प्रशिक्षण ले रहे हुनरमंद महिलाओं को संबोधित किया और हर संभव बैंकिंग मदद करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर तालिब अंसारी, फिरोजी, सबाना, दुलारी, उत्तर प्रदेश से आए केसरजहां, पंचायत समिती सदस्य सैफुल अंसारी, मोहम्मद मकसूद अंसारी अन्य मौजूद थे.
4.


