ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के लक्ष्मीनियां कदवा निवासी महेश्वरी मंडल की बेटी शोभा देवी व ढोलबज्जा पंचायत के ढोलबज्जा दियारा गांव निवासी जंगली मंडल के बेटी की गुरुवार की रात बाल कटने की घटना से इलाके के महिलाओं की नींद उड़ गई है.
Total Downloads: 79
शोभा देवी के परिजनों ने बताया कि करीब 11:00 बजे वह सो रही थी। नींद टूटने के बाद जैसे हीं उसने अपने बाल को कटे हुए देखी तो बेहोश हो गई. बगल में उसकी मां भी सोई हुई थी. सुबह तक होश नहीं आने पर परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में उसे बेहोशी हालात में हीं उठाकर इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया.

उधर जंगली मंडल के बेटी की बाल रात करीब आठ बजे ही कट गई थी. इस तरह चोटी काटने की हो रही घटना से इलाके के महिलाओं भयभीत हैं. हर तरह तरह तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं. कोई इसे शरारती तत्व समझकर झूठी अफवाह बता रहे हैं तो कोई तांत्रिक से मंत्र या झाड़-फूंक करवा रहे हैं. कई गांवों की महिलाएं हनुमान चालीसा पढ रहे हैं. वहीं महिलाएं लोग घर के मुख्य द्वार पर नीम की छोटी-सी टहनियों टांगें हुए हैं तो कोई अपने चोटी में भी नीम की पत्तियों बांध हेलमेट लगाए सोने को मजबूर हैं. लोग हर पहलू से इसकी जांच में लगे हुए हैं. आखिर बाल कैसे काट लिए जा रहे हैं। इस तरह की अफवाहों से बचें. जब तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आ जाती तबतक कुछ भी कहना मुश्किल है.

