पटना: बिहार विधालय परीक्षा समीति के द्वारा प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 23जुलाई 2017 यानि कल रविवार को परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समीति ने तैयारी पूरी कर ली है.
Total Downloads: 79
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टीईटी के सफल संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. परीक्षा के संबंधित किसी प्रकार की सूचना देने अथवा प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है.

टीईटी के लिए बिहार बोर्ड को कुल 2,43,459 आवेदन मिले हैं. राज्य के कुल 348 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटना में 30 परीक्षा केंद्र हैं. पेपर-1 के लिए 50,950 और पेपर-2 के लिए 1,92,509 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है. प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी )23 जुलाई को दो पालियों में कंडक्ट किया जाएगा. पहली पाली में पेपर-1 की परीक्षा सुबह 10-12:30 बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 के बीच होगी.

