कटिहार-बरौनी रेलखंड के कारागोला रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को रेलवे प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। अभियान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। रेलवे प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन भी अभियान के दौरान मौजूद रहेगा।

नवगछिया के आईओडब्ल्यू अविनाश कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को सूचना दी जा रही है, ताकि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....