भागलपुर: राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों (सीओ) और राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के तहत भागलपुर जिले के छह महत्वपूर्ण अंचलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, अरवल में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रमण कुमार को सुलतानगंज का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है। वहीं समस्तीपुर के खानपुर में पदस्थापित मनीष कुमार को नवगछिया का नया अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पीरपैंती में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत मनोहर कुमार को पदोन्नति देते हुए नाथनगर का अंचलाधिकारी बनाया गया है। सीतामढ़ी के बोखड़ा अंचल की राजस्व अधिकारी अदिती रंजन को बिहपुर का नया अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं मधेपुरा के आलमनगर की अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी को सबौर का अंचलाधिकारी बनाया गया है। अरवल बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित आशीष कुमार का तबादला कर उन्हें नारायणपुर का नया अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इधर, सुलतानगंज के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनुज कुमार झा का तबादला बांका जिले के धोरैया अंचल में कर दिया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....