गोपालपुर : इस्माईलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच कटाव निरोधी कार्य करने वाले ठेकेदारों से तथाकथित ग्यारह लाख रुपये की रंगदारी माँगे जाने के मामले में गोपालपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध आरोपियों की धर पकड हेति लगातार छापेमारी किया जा रहा है.हालाँकि ठेकेदार द्वारा रंगदारी माँगे जाने की लिखित शिकायत अभी तक गोपालपुर थाना या इस्माइलपुर थाना में नहीं किया गया है.
परन्तु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पर संख्या चार के आसपास के कुछ अपराधियों द्वारा फोन पर ग्यारह लाख रुपये बतौर रंगदारी व बालू भराई में प्रति बोरी दो रुपये की दर से कमीशन की माँग की गई थी.प्रारंभ में ठेकेदार द्वारा ले देकर मामले का निपटारा करने का प्रयास किया गया था.

कहा जाता है कि आसपास के अपराधियों के अलावे मुँगेर जिले के कुछ अपराधी भी शामिल हैं. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह कहते हैं कि कार्यस्थल पर पुलिस गश्त बढा दी गई है.संदिग्ध आरोपियों की धर -पकड के लिये नवटोलियै सहित आसपास के गाँवों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.ठेकेदार व मजदूरों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है.


