बिहार के कटिहार में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है. गांजा की खेप को तस्कर दो बड़े बोरे में पैकेट में सील कर टेम्पू से ले जा रहै थे. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर के लगभग 40 किलो गांजा को जब्त किया.

images24

कटिहार सहायक थाना पुलिस ने शहर के मनिहार मोड़ के पास से इस दौरान तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस की माने तो गांजे का मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपए है. गांजा के साथ पकडे गये लोग नशे के सामान के अंतर जिला तस्कर हैं.

शराब बंदी के बाद नशे के इस विकल्प गांजे की तस्करी पर पूरी तरह से ब्रेक लगाने के लिए पुलिस काफी सक्रिय है. पुलिस पकड़े गये तस्करों से पूछताछ करने और इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस खेप को कैसे और कहां खपाया जाना था .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *