नवगछिया : प्रभात खबर के अपराजिता सम्मान में भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर राजधानी से उतरी कवयित्री कविता किरण का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल और ताइक्वांडो खिलाड़ी फाइटर जेम्स ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्रम और नवगछिया की पहचान लीची का गुच्छ दे कर सम्मानित किया.

– अंग वस्त्रम और नवगछिया की पहचान लीची देकर किया स्वागत

इस अवसर पर कवयित्री ने कहा कि नवगछिया का नाम सुना था लेकिन आज तक नवगछिया उन्होंने देखा नहीं था. लेकिन यह इतना खूबसूरत है, खास कर यहां के लोग इतने अच्छे हैं कि यह देख वे काफी प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिला तो वे नवगछिया जरूर आना चाहेंगी. नवगछिया में उन्हें चाय की चुस्कियों के साथ प्रभात खबर पढ़ते देख कई साहित्य प्रेमियों ने उनका कुशल क्षेम भी लिया.

इस अवसर पर प्रभात खबर भागलपुर के सरक्युलेशन हेड नवनीत शर्मा, मारकेटिंग एक्जकुटिव दीपक कुमार, प्रभात खबर नवगछिया के विक्रय प्रतिनिधि संतोष कुमार, अनिल कुमार आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *