नारायणपुर प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय, भ्रमरपुर में रविवार को सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन पौधरोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भजन गायक हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा एनएसएस के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की अच्छी पहल है।
छात्रा अंशु, स्नेहा, पूजा, शिवानी, काजल, श्वाती सहित अन्य ने नृत्य एवं गीत पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुधाकांत मिश्र ने की।

संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी बसंत कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर प्रो. सत्यनारायण झा, प्रो. प्रभात रंजन ठाकुर, प्रो. सुदीप झा, प्रो. शैलेश झा, राजीव मिश्रा, दिलीप झा, रामरक्षी चौधरी, विदुर कुमार, संतोष कुमार, अखिलेश ठाकुर, नीलम देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


