गोपालपुर : पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता व गत विधान सभा चुनाव में गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहे अनिल कुमार यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव से मिलकर प्रधान मंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत बनाई गई थी
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 396
दर्जनों सड़कों में भारी अनियमितता शिकायत की. उन्होंने इस्माइलपुर प्रखंड में बनाई गई विभिन्न सड़कों व गोपालपुर के सुकटिया बाजार व तिनटंगा करारी के बीच बनाये गये सड़कों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत की.

वही उप राष्ट्रपति पद पर एनडीए द्वारा वैंकेया नायडू को उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व सांसद भाजपा नेता अनिल यादव ने दिल्ली स्थित उनके कार्यालय जाकर उन्हें बधाई दी है. श्री यादव ने श्री नायडू के कार्यालय से निकलकर दूरभाष से बताया कि श्री नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद भारत का मान सम्मान बढ़ेगा. श्री नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना भाजपा के हरेक कार्यकर्ता की जीत है. श्री यादव ने बताया कि श्री नायडू के साथ राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनाव पर उनकी लंबी बातचीत हुई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

