भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल, बिहपुर विधायिका वर्षा रानी और युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने आज सुबह 4 बजे बम – बम भोले और हर – हर महादेव के जयकारे के साथ सुल्तानगंज के अजगैबीधाम से उत्तरवाहिनी गंगा अजगैबीधाम में स्नान के बाद मंत्रोच्चार के बीच संकल्प लेकर और कांवर उठाकर पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ 105 किलो मीटर की दुरी पैदल चल कर कावर लेकर यात्रा कर बाबा नगरी देवघर पहुंच कर बाबा भोले शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।
Total Downloads: 79
प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि देश की राजनीति चौहराहे पर है देश में आपसी भाई चारे खतरे में है देश में भेदभाव पूर्ण राजनीति हो रही है। इस लिए देश में भाई चारा कायम रहे,


देश व प्रदेश सुख शांति और प्रगति की ओर लगातार अग्रसर रहे साथ ही राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद सहित डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भाजपा और आरएसएस द्वारा विद्वेषपूर्ण तरीके से लगातार परेशान किये जाने को लेकर ताकि केंद्र सरकार नकारात्मक राजनीति करने से बाबा भोले शंकर रोके इसी संकल्प के साथ सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी पैदल कांवर यात्रा कर देवघर पहुंचकर बाबा भोले शंकर जी को जलाभिषेक करेंगे।सांसद के साथ सैकड़ों राजद नेता देवघर यात्रा पर है।
