नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को एक महिला ने खरीक थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि उनके बड़े दामाद ने उनकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता और उसके परिजनों ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपित ने अपने भाई के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे परिवार के लोग घायल हो गए।

इस मामले में खरीक थाना में कांड संख्या 193/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद गुड्डू और मोहम्मद लड्डू के रूप में हुई है। दोनों स्वर्गीय मोहम्मद ताहिर के पुत्र हैं और कासिम टोला पूर्वी घरारी, थाना खरीक, जिला भागलपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच भी जारी है।

