खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 चौक पर सोमवार को गोली बारी चलने की सूचना है. सूचना मिली है कि कुछ आपराधिक तत्व इन दिनों चौक पर आकर उपद्रव मचाते हैं और स्थानीय दुकानदारों को दहशत में लाने के लिए गोलीबारी भी करते हैं.
Total Downloads: 85
हालांकि दुकानदारों के तरफ से किसी तरह की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है. कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से अपना नाम ना बताने की शर्त पर जानकारी देते हुए कहा कि लोग डर से पुलिस के पास नहीं जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि पुलिस को मालूम नहीं है पिछले कई दिनों से चौक पर कई अपराधिक तत्व सक्रिय है और दुकानदारों को डराते धमकाते हैं. कई दुकानदारों से जबरदस्ती सामान ले लेना और पैसे नहीं देना इन अपराधियों की फितरत है.

चाय वाले और सब्जी वाले को भी अपराधी नहीं छोड़ते हैं और उनसे भी फ्री में चाय पी लेते हैं या फिर सब्जी ले लेते हैं. इधर खरीद के थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है. अगर पुलिस को सूचना मिलती है तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी.

