खरीक : गंगा कोसी में आई बाढ़ की विभीषिका पांव पसारना शुरू कर दिया है. खरीक प्रखंड का कोसी पार पंचायत लोकमानपुर के 20 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बाढ़ का पानी लोकमानपुर के चारों ओर फैल गया है. कोसी में आई बाढ़ से लोकमानपुर टापू में तब्दील हो गया है. फिलहाल बाढ़ का पानी लोकमानपुर के निचले इलाकों में बसे बालू टोला के महादलित बस्ती में घुस गया है. जिन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा है.
नागे दास, मंगलदास, स्वर्गीय ठाकुर दास के पुत्र अम्बिका मंडल, अर्जुन पासवान, दीना ठाकुर समेत तकरीबन 20 लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया. लोकमानपुर में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों में दहशत है. लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे है.

लोगों को लोकमानपुर से निकलने में काफी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी तर्ज रफ्तार से लोकमानपुर में फैलने लगा है. एक ही नाव के भरोसे लोकमानपुर के लोगों का आवागमन हो रहा है, जिससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों ने ख़रीक अंचलाधिकारी से कम से कम दो अतिरिक्त नाव का परिचालन अविलम्ब कराने की माग की है.


