img_20161013_9676

नवगछिया: आज सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी मुहर्रम के पवित्र त्योहार के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के तेतरी पकरा, गोपालपुर के तिरासी में खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया और गोल और ताजिया में शामिल हुए । युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने हज़रत इमाम हुसैन को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जुल्म, आतंक ,अहंकार, अन्याय के विरुद्ध हक, सचाई, भलाई और इंसानियत के लीये मैदान-ए-कर्बला मे अपने 72 जानेसारों के साथ जो कुर्बानी दी थी वह रहती दुनियाँ तक अदब और एहतराम के साथ याद की जाएगी उन्होंने सचाई, भलाई , न्याय और हक के लिये बड़ी से बड़ी कुर्बानी दिये जाने का जो संदेश  हम सब को दिया है उसका अनुसरण करें और सब के साथ न्याय करें !
उक्त अवसर पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिला अध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव,अतिपिछडा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष संजय मंडल , नवगछिया प्रमुख श्रीमति सुमित्रा देवी, शैलेश यादव, प्रमोद चौबे, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, मो आजाद, नंदू यादव, छोटे लाल सिंह, अमर यादव आदि

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *