नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में मो तारिक की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस एवं भवानीपुर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. दिल्ली पुलिस के शालीमार बाग थाना के जमादार रामदत्त एवं रमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग से डाक्टर मिनाक्षी का सोने का कंगन,चैन सहित अन्य जेवरात धोखाधड़ी से सफाई करने के बहाने लेकर चंपत हो गया है. वहीं छापेमारी करने गई पुलिस को मो तारिक के परिजनों ने बताया कि दो माह पुर्व दिल्ली मजदुरी करने गया हुआ है जो अभी भी दिल्ली में है.

वहीं एएसआई रामदत्त ने बताया कि 100 नंबर पर डायल कर डा मिनाक्षी ने फोन कर घटना की प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें जेवरात सफाई करने देने से पहले डाक्टर ने उसके आधार कार्ड को देखने के बाद मोबाईल में फोटो खींच रखी थी. जेवरात देने के बाद मो.तारिक दो युवकों के साथ अपने पर आया और चाकु की नोंक पर सभी जेवरात समेट लिए ओर मेरे ही घर में कमरा बंद कर धमकाया कि अगर शोर मचाओगी तो अंजाम बहुत बुरा होगा.

उसी आधार कार्ड के अनुसार नवगछिया पुलिस की मदद से छापेमारी की गई.लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाया. ग्रामीणों के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक गिरोह है जो विभिन्न शहरों में धोखाधड़ी कर कीमती आभुषण महिला से धोखाधड़ी कर उड़ा कर मधुरापुर बाजार में स्थानीय पुलिस के सहयोग से सफ्लाई कर मालामाल हो रहे हैं क्षेत्र में उसे भौरी करना बोला जाता है जो कम समय में बेशकीमती मकान व पैसे वाले की रुप में जाने जाते हैं उसकी संगति असमाजिक तत्वों के लोगों के अलावे स्थानीय पुलिस के साथ उठना बैठना देखा जाता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *