खरीक: मुसलाधार बारिश होने से जल जमाव के कारण खरीक बाजार पुर्वी घरारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पथ और गोल चौक के समीप खरीक बाजार की सड़क पर तीन जगहों पर स्थाई जलजमाव की समस्या बनी हुई है. लगातार जलजमाव रहने से खरीक बाजार की सड़कें और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पथ जानलेवा और खतरनाक हो गया है. भारी वाहनों की लगातार हो रही आवाजाही से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्तूरबा विद्यालय प्लस टू स्कूल मध्य विद्यालय खरीक मदरसा आंगनबाड़ी केंद्र संपर्क पथ से गुजरने से अब लोग कतराने लगे सड़क पर 2 से 3 फीट तक गहरा गंदा पानी अस्थाई रूप से जमा रहता है.

जिन जगहों पर जल निकासी स्रोत था उस जल निकासी श्रोत को निजी हित से प्रेरित होकर बंद कर दिया है जिससे सड़क पर जमा पानी निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है.पुर्वी घरारी काली मंदिर के समीप स्वहित से प्रेरित लोगों ने जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिससे अब पानी सड़कों पर अस्थाई रूप से जमा रहता है राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से खरीक बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर पुर्वी घरारी यादव टोला के समीप गुजरने वाले पैदल राहगीरों को 2 फीट गहरे गंदे पानी से होकर गुजरना होता है.

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय इंटर स्कूल खरीक शिखर चंद्र चंडी मध्य विद्यालय खरीक और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल से और पैदल जलजमाव होकर गुजरना जानलेवा साबित हो रहा है. कई बच्चों की पुस्तकें कॉपी पेंसिल सड़क पर जमे पानी में गिर जाने से बर्बाद हो जाता है और पढ़ने के प्रति जो उसका उत्साह था जलजमाव की वजह से ठंडा पड़ जाता है खिंच भी आता है बच्चे उस रास्ते से जाना नहीं चाहते लेकिन फिर भी उसी रास्ते से होकर बच्चों को स्कूल जाना होता है दूसरा कोई रास्ता नहीं है प्रसूता महिलाओं को जर्जर और खतरनाक जल जमे सड़कों से से गुजर ना काफी खतरनाक साबित हो रहा है जिन महिलाओं का प्रसव का समय दूर है इन जर्जर और मौत को आमंत्रित कर रही जर्जर सड़कों की दर्दनाक दर्द से प्रसूता मरीज और परिजन इन खतरनाक सड़कों से होकर गुजरते हैं स्थिति काफी कठिन है.

इस संदर्भ में स्थानीय ग्रामीणों अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा छात्र सत्यनारायण शर्मा कृष्ण कुमार समेत कई लोगों ने वरीय पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार को आवेदन देकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक तक जाने वाली सड़क को अभिलंब मरम्मत कर चालू करने की दिशा में पहल करने की अपील की है. ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य केंद्र स्कूल तक जाने वाली सड़क अविलंब दुरुस्त नहीं होगी तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

इस संदर्भ में सत्यनारायण शर्मा ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार प्रमुख झारी यादव संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर बाजार की सड़कों को जलजमाव मुक्त कराने की गुहार लगाई है. खरीक वीडियो सुधीर कुमार और प्रखंड प्रमुख झाड़ी यादव ने संयुक्त रुप से युवक को आश्वासन दिया और कहा कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर कारवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *