नवगछिया : नवगछिया सहित आस-पास के दियारा इलाकों में मक्के की फसल में दाना नहीं आने से किसानों के सामने विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. मक्के की फसल में दाना नहीं आने से किसान कसारा सपना चूर हो गया है. मक्के की फसल में दाना नहीं आने की जानकारी मिलने पर बुधवार को भाकपा माले के अखिल भारतीय किसान महासभा की टीम ने नवगछिया के खरीक प्रखंड के राघोपुर, अकीदतपुर, बगड़ी इशीपुर, लोकमानपुर, प्रताप नगर मौजा एवं इस्माइलपुर प्रखंड के दियारा इलाके के मक्के के खेतों का भ्रमण किया।.
Total Downloads: 66
★ पायोनियर 3555 एवं 3522 के बीज में मिल रही है दाना नही आने की शिकायत
★ माले नेताओं ने किसानों को मुआवजा दिलाने की एसडीओ से की मांग
नेताओं ने पाया कि मक्के की फसल में सही में दाना नहीं आया है. जांच टीम ने इस संबंध में किसानों से भी बातचीत की. माले नेताओं को किसान तेतरी देवी ने बताया कि उन्होंने डेढ़ बीघा मक्के की खेती की है. जिसमें बीस हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. लेकिन दाना नहीं आने से घास में भी एक हजार रुपये कट्ठा कर नहीं खरीद रहा है. वहीं नूतन देवी ने भी मक्के की फसल में दाना नहीं आने की बात कही. किसानों ने बताया कि पायोनियर 3555 व 3522 बीज से खेती की थी. पौधा देखकर लग रहा था कि इस बार फसल अच्छी होगी.
लेकिन जब मोचा आया भुट्टा हुआ तो उसमें दाना ही नहीं आया. बटाईदार किसान मुल्हो सिंह, मेदनी सिंह, लीलो सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह ने कहा कि जमीन मालिक से खेत लीज पर लेकर खेती किया था. अब फसल में दाना नहीं आया असल में भी बीस हजार रुपये खर्च हो गए हैं. अब जमीन मालिक को लीज का पैसा व खेती करने के लिए लिया गया कर्ज लिया वह कैसे चुकाएंगे. भाकपा माले की जांच टीम ने खेतों में लगे बिना दाने वाला मक्के के पौधे को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे.

जहां उन्होंने नवगछिया एसडीओ से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया साथ ही किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की. माले नेताओं ने कहा कि भारत को तबाह और बर्बाद करने के लिए समय समय पर नपुंसक बीज का उत्पादन करती रही है. जिससे किसान तबाह हो जाय और कॉरपोरेटर के पक्ष में कृषि को छोड़ दें. जांच टीम में भाकपा माले के बिंदेश्वरी मंडल, महेश प्रसाद यादव, रामदेव सिंह, भारत भूषण भारती, प्रमोद मंडल, ईश्वर मंडल, राज किशोर यादव शामिल थे.
मक्के की फसल में नहीं आया है दाना, जांच के लिए पहुंचे बीएओ
किसानों द्वारा मक्के की फसल में दाना नहीं आने की शिकायत पर बुधवार को नवगछिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार प्रखंड के खैरपुर कदवा एवं कदवा दियारा पंचायत के मकई खेतों में फसल की जांच करने को लेकर पहुंचे. उन्होंने खेतों में घूम घूम कर मकई के भुट्टे को छिलकर देखा. जिसमें उन्होंने पाया गया कि मकई के किसी भी भुट्टे में दाना नहीं है.
इसके बाद उन्होंने आसपास के सभी खेतो की जांच की. मक्के की सभी खेतों के भुट्टे में दाना नहीं था. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने मकई के फसल में दाना नहीं आने की सूचना जिला कृषि पदाधिकारी को दूरभाष पर दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मक्के के खेतों में फसलों में दाना नहीं आया है. इसकी सूचना जिला कृषि पदाधिकारी को दी गई है. जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर किसानों की समस्या के संबंध में कार्रवाई की जाएगी वही उन्होंने प्रखंड के सभी किसान सलाहकार को प्रत्येक पंचायत में हुए मक्के की खेती की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया

