नवगछिया : अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा गुरुवार को जेल भरो कार्यक्रम के तहत आंदोलन किया गया. अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल व भाकपा माले के रामदेव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान महासभा के सदस्य व किसान नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे. आंदोलन कारियो का जत्था अनुमंडल कार्यालय पहुचने के बाद नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय का मेन गेट जाम कर दिया.
Total Downloads: 83
इस दौरान आंदोलन कारियो ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान आंदोलनकारी मक्का का क्रय घोषित मूल्य 17 सौ रुपये प्रति क्विंटल करने, मक्का का क्रय केंद्र खोलने, केला एवं मक्का किसानों को मुआवजा दिये जाने , किसानों का कर्ज माफ करने एवं बटेदार किसानों को सरकारी लाभ दिये जाने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों में अपनी मांग रखते हुए अनुमंडल प्रशासन से जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे.

अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट को घंटो बाधित किए जाने के बाद नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों को की गिरफ्तारी करते हुए. प्रदर्शनकारियों को पैदल थाना लेकर गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 55 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी थाना में ली गई. प्रदर्शन के मौके पर गौरीशंकर राय सहित बड़ी संख्या में किसान महासभा के सदस्य व किसान मौजूद थे.

