IMG_20160826_0169

गरुड़ पुराण, समुद्रशास्‍त्र और भव‌िष्य पुराण में महिलाओं और पुरुषों के बहुत सारे शुभ अंगों के बारे में बताया गया है। जिनको देखने से न केवल उनके वर्तमान और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है बल्कि उनके आंतरिक रहस्य भी ज्ञात हो जाते हैं। इस लेख में लड़कियों के शुभ चिन्ह बताए जा रहे हैं। जो लक्ष्मी समान भाग्यशाली होती हैं, जिनके पैदा होते ही पिता का और शादी के बाद पति का घर प्यार और पैसे से भर जाता है।

* भगवती देवी का कोई भी चित्र या प्रतिमा देखें तो पाएंगी की उनके बाल लंबे होते हैं। शास्त्रों में भी वर्णित है की लंबे बालों वाली महिलाएं पदमनी होती हैं अर्थात उच्च कोटी की होती हैं। लंबे और रेशमी बाल शुभता और सौंदर्य का प्रतिक हैं।

* लंबी गर्दन मंगलसूचक होती है। जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है वह संपूर्ण वैभव भोगती हैं।

* प्राचीनकाल से देव‌ी प्रत‌िमा के वक्ष उभरे हुए होते हैं। ये धन-समृद्धि और सौभाग्य के प्रतिक हैं। मान्यता है की छोटे वक्ष दुख और परेशान‌ियों का संकेत होते हैं।

* सौभाग्यवान महिलाओं की दाएं ओर मुड़ी बड़ी और गहरी नाभ‌ि होती है। ये शुभ चिन्ह जिन महिलाओं में होता है वह महारानियों जैसा जीवन व्यतित करती हैं।

* भाग्यशाली महिलाओं का स‌िर बड़ा होता है।

* लंबे हाथ सौभाग्‍य और समृद्ध‌ि का चिन्ह हैं।

* लंबे और च‌िकने पैरों वाली स्त्रियां देवी लक्ष्मी के जैसे शुभ होती हैं।

* लंबे कान वाली महिलाएं सुख और ऐश्वर्य से भरी लंबी उम्र बिताती हैं।
* समुद्रशास्‍त्र मानता है की सौभाग्यशाली लड़कियों की मांसल और पुष्ट जंघा होती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *