पटना : बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चैलेंज कर दिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
उन्होंने कहा है कि हिम्मत है तो हिन्दुओं के जुलुस को रोकने वाली ममता बनर्जी और नीतीश कुमार मुसलमानों के तजिया जुलुस को भी रोक कर दिखाए. चाहे लालू यादव हो या नीतीश, ममता सभी एक ही DNA के है. ये हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है कि इन नेताओ की राजनीति तुष्टीकरण की राजनीति है.
आगे उन्होंने हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि हनुमान जयंती हिंदुस्तान में नही तो क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान में मनाया जायेगे. आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हिंदू जागरण मंच ने हनुमान जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा निकालने का फैसला किया था. लेकिन पुलिस बल के द्वारा परमीशन नही मिलने की बात कह कर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा. जिस पर आज केंद्रीय मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया वयक्त किया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
