पटना : राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कल चंपारण शताब्दी समारोह में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में भाग लिया. इस समारोह इ बाद लालू प्रसाद यादव ने सोशल साईट पर ट्विटर पर ट्विट किया है. उन्होंने ट्विट किया है कि चंपारण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर बिहार सरकार द्वारा गांधीजी को याद करने के साथ-साथ देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया.

रघुपति राघव राजाराम, BJP को सम्मति दे भगवान. स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह का BJP द्वारा boycott करना बापू व सेनानियों का अपमान है. गोडसे और गोलवलकर के विचार को मज़बूती प्रदान करने के लिए BJP ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह का boycott किया. वाह रे राष्ट्र्प्रेमियो.

गौरतलब है कि कल सम्मान समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आने से मना कर दिया था जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *