Coronavirus Updates : क्या होली के बाद देश में कोरोना की चौथी लहर आएगी ? यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है. दरअसल, ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA2 की वजह से दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. जबकि, भारत की स्थिति पर नजर डालें तो, जानकार यहां चौथी लहर को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं दिख रहे हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार ने क्या कहा

चौथी लहर को लेकर टेंशन इसलिए देश में ज्यादा नहीं है क्योंकि वैकसीनेशन और इम्युनिटी समेत कई कारण ऐसे है जिसकी वजह से लोगों में रोग के प्रति लड़ने की क्षमता बढ़ी है. पिछले कुछ दिनों से देश में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 3 हजार से कम रही है. इस संबंध में अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉक्टर सुभाष सालुंखे ने इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि हम सावधानी बरतना कम नहीं कर सकते, क्योंकि जैसा बाकी दुनिया में अभी नजर आ रहा है, भारत में चौथी लहर आनी है. आगे उन्होंने कहा कि चौथी लहर के बारे में जो एक चीज नहीं जानते कि यह कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी.

दुनिया को डरा रहा डेल्टाक्रॉन वैरिएंट, लेना होगा डबल बूस्टर डोज

आपको बता दें कि दिसंबर 2021 और फरवरी के बीच तीसरी लहर आई थी. इस दौरान बढ़ी हुई इम्युनिटी और अधिकांश राज्यों में बेहतर वैकसीनेशन की वजह से फिलहाल नई लहर को लेकर जानकारों के बीच चिंता कम दिख रही है. नवंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाये गये ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दुनिया भर को परेशानी में डाल दिया था. हालांकि, कुछ समय बाद ही यह साफ हो गया था कि तेजी से फैलने वाले इस वेरिएंट की वजह से अस्पतालों में मरीजों की भर्ती नहीं हो रही थी. वे जल्द ही ठीक हो जा रहे थे. इस नये वैरिएंट से मौतों की संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ था. जानकारों का कहना है कि वैक्सीनेशन की वजह से देश में मरीजों की संख्या कम रही और लोग सेफ नजर आये

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet