भागलपुर । साइबर ठगों ने परबत्ती के रहने वाले पीयूष कुमार यादव को लॉटरी में बाइक और एक लाख रुपये नकद फंसने की बात कह 13 हजार दौ सौ पचास रुपये ठग लिए। उसने रेंज डीआइजी विकास वैभव के पास इससे संबंधित शिकायत के लिए आवेदन दिया है। डीआइजी ने विवि चौकी प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

अनजान नंबर से आया मैसेज कहा बाइक और एक लाख फंसा है लॉटरी में

पीयूष के मुताबिक दो फरवरी को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें उसे ग्लैमर बाइक और एक लाख रुपये मिलने की बात लिखी हुई थी। जब उसने उस नंबर पर कॉल किया तो उन्हें कहा गया कि आप जियो नंबर का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण लॉटरी में आपके नंबर को बाइक और एक लाख रुपये नकद के लिए चुना गया है।

कहा उपहार लेने के लिए जमा करने होंगे कुछ रुपये

साइबर ठगों ने पीयूष को उपहार लेने के पहले एक एकाउंट नंबर देते हुए 13 हजार दौ सौ पचास रुपये उसमें ट्रांसफर करने को कहा। झांसे में आकर उसे रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर से उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था नकद उपहार एक लाख रुपये पाने के लिए उसे 10 हजार रुपये जमा करने होंगे। जब उसने उस नंबर पर फिर से फोन कर पहले के रुपये के बारे में जानकारी मांगी तो कुछ जवाब नहीं दिया गया। तब उसे जाकर पता चला कि वह ठग लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *