नवगछिया : राजद नेता बाहूबली रसलपुर निवासी विनोद यादव हत्याकांड मामलें के नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के शातिर सौरभ कुमार सिंह को नवगछिया पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने सौरभ सिहं को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पकरा ततमा टोला से गिरफ्तार किया है.
Total Downloads: 115
नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा एवं एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद यादव हत्याकांड का आरोपी सौरभ सिंह पकरा में छिपकर रह रहा है. सौरभ सिंह के पकरा में होने की सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, सअनि मंजर अहमद खां, सअनि दिनेश पासवान, सअनि किपलदेव यादव एवं पुलिस बल द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया.

एसपी ने बताया कि सौरभ सिंह कुख्यात अपराध कर्मी गिरोह का सरगणा पूर्व प्रमुख मंटू सिंह का अभिन्न सहयोगी रहा है. विनोद यादव हत्या के समय सौराभ सिंह भी मौके पर ही था और हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। सौरभ के विरुद्ध नवगछिया थाना में एक हत्या एवं एक हत्या के प्रयास एवं आर्म्सएक्ट के मामले दर्ज है.

