खरीक : खरीक थाना क्षेत्र में अपराध की रणनीति बना रहे मधेपुरा जिला अंतर्गत चौसा फुलौत थाना का मोरसंडा का कुख्यात अपराधी मनोज कुमार चौधरी पिता अशोक चौधरी मोरसंडा थाना चौसा फुलौत जिला मधेपुरा को खरीक पुलिस ने एक थ्रीनट और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया मनोज कुमार चौधरी अन्य अपराधियों के साथ खरीक थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की व्यूह रचना बना रहा था. गश्ती के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी मशक्कत से चौसा फुलौत थाना क्षेत्र का मोरसंडा का अपराधी मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.

सर्च करने पर गिरफ्तार अपराधी के पास से एक थ्रीनट और दो जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. मनोज चौधरी फसल लूट रंगदारी चोरी समेत अन्य मामलों में नामजद रहा है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *