नवगछिया : घाट ठाकुरबाड़ी के बड़े महंत स्वामी सुधीर नारायण ठाकुर जी का आज मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उनकी यह खबर पूरे नवगछिया के अलावे प्रदेश में बात आग की तरह फैल चुकी । जिनके अंतिम दर्शन को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।

मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह सुबह साढ़े चार बजे उठ कर लघुशंका गये थे। इस दौरान गिरने से सर में गहरा आघात पहुंच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय चिकित्सक ने जानकारी दी। यह सुनते ही श्रद्धालुओं के सब्र का बांध टूट गया ओर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।

घाट ठाकुरबाड़ी के निर्देश पर आज बाजार बंद का आवाह्न किया गया लोगो ने भी श्रद्धांजलि के रूप में इसका समर्थन किया और स्वतः दुकान बंद करने की अपील के साथ दुकान को बंद किया।

नोट 2 बजे से नगर भ्रमण कराया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *