नवगछिया : नवगछिया विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार का प्रांतीय कार्य समिति तीन दिवसीय नवगछिया के बिहारी अतिथि सदन में आयोजित की गई. बैठक का शुभारंभ के विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत के द्वारा स्वागत भाषण एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया. शुरुआत में जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों को संबोधित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.
Total Downloads: 83
उन्होंने उद्घाटन भाषण में बताया कि धार्मिक व राजनीतिक सांस्कृतिक तथा सामाजिक संगठन है. जो देश धर्म के लिए हमेशा बलिदानी देने के लिए तैयार रहती है. उन्होंने बताया कि संपूर्ण उत्तर बिहार बारूद की ढेर पर है खड़ा है. प्रदेश के चार जिलों में हिंदुओं की आबादी 30% तक हो गई है. जनसंख्या असंतुलन हो रहा है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय गतिविधि हावी है. इस स्थिति में रोहंगिया मुसलमान तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों को तुरंत भारत से निकाल देना चाहिए. इन्होनें समान नागरिक संहिता तथा जनसंख्या असंतुलन पर केंद्र सरकार को कानून बनाने का निवेदन किया.

उत्तर बिहार में संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर बिहार में संगठन को मजबूत होने से सारी समस्याओं का समाधान होगा. उन्होंने कहा कि बंगला देशी घुसपैठ देश के लिए संकट साबित हो रहा है. मौके पर क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू तथा बीरेन्द्र विमल जी ने केंद्रीय बैठक का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. संचालन प्रांत मंत्री अशोक श्रीवास्तव ने किया. वही संत मुरारी बापू और संत सिया वल्लभ शरण ने बताया कि विहिप के कारण देश और धर्म बचा है. इसलिए इस देश को ऐसे संगठन की आवश्यकता है.
कार्यक्रम को धर्म प्रसार के क्षेत्र प्रमुख जवाहर झा प्रांत समन्वयक प्रमुख अमरनाथ सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर उत्तर बिहार के सभी जिले से 125 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस मौके पर अमित कुमार, अरविंद झा, मिलन केंद्र प्रमुख रंजन कुमार, गोपाल जी, रामानंद जी इत्यादि प्रांत अधिकारी उपस्थित थे. व्यवस्था प्रमुख विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भगत जिला मंत्री कुमार गौरव ऊर्फ मनीष कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक प्रहलाद यादव, नगर संयोजक प्रभाष कुमार, सह संयोजक शुभम पोद्दार, श्रवण कुमार, गौरव साह, आशुतोष कुमार, राजीव कुमार, सहित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल गुप्ता विधान पार्षद डॉ एन के यादव उपस्थित थे.

