नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी भवानंद सह की पत्नी झांसी देवी ने तेतरी गांव के स्वर्गीय बोधि राय के पुत्र अजीत राय पर जबरन छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिला थाना नवगछिया में आवेदन दिया, घटना शुक्रवार की है जब झांसी देवी तितरी के पंजाब नेशनल बैंक शाखा से पैसा निकासी के लिए पहुची तो पीछे से आकर अजीत राय महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा फिर महिला द्वारा विरोध करने पर बैंक में मौजूद लोगों द्वारा अजीत को धक्का मारकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया फिर महिला जैसे ही बैंक से बाहर निकली अजीत फिर छेड़छाड़ करने लगा महिला द्वारा फिर से हल्ला करने के बाद आसपास के लोगों को हरकत में आते देखा फरार हो गया साथ ही यह भी कहा जहां भागना है भाग लो जिसको बुलाना है बुला लो आज मुझसे नहीं बच पाओगी महिला हताश होकर घर गई फिर अपने पति को सारी बात बताने के बाद आवेदन लिखकर महिला थाने में जमा कराया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *