नारायणपुर – भागलपुर व खगड़िया के सीमावर्ती क्षेत्र बड़ी पैंकात में शनिवार को राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय ने समस्तीपुर को हराकर विजेता बना.

futbol

खेल शुरू होने से पुवॆ  नारायणपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ी से हाथ मिला कर परिचय पात्र किया. मैच के रेफरी शंकर सिंह फुटबाॅलर ने बताया कि बेगूसराय ने 2-1 से समस्तीपुर को हराकर  फाइनल में प्रवेश किया बड़ी  पैंकात  गांव में प्रत्येक वर्षों की भांति  आयोजित माँ संतोषी मेला पर आयोजित मेले में खेल प्रेमियों की तायदाद काफी रही .आयोजन समिति के संयोजक सह मेला अध्यक्ष शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को बेगूसराय व खगड़िया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं पुवॆ सांसद व बिहार सरकार की पुर्व आपदा मंत्री रेणु सिंह कुशवाहा होगें. आयोजन को सफल बनाने में  पुवॆ  मुखिया सिंकदर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रणधीर कुमार, पप्पू यादव, भवेश शर्मा, निराला पासवान, वकील पासवान आलोक, अजय, रितेश, बबलू पासवान, दिलीप, प्रमोद सहित की सराहनीय भूमिका योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *