फाइल फोटो

ग्रामीणों में है चर्चा बोरवा गांव के गुलो मंडल की है विवाहिता

बोरवा पहुंची पुलिस तो बंद मिला गुलो यादव का घर

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी विक्रमशिला पीडब्ल्यूडी सड़क पहुंच पथ के किनारे जगतपुर के पास दो बाइक सवारों द्वारा एक महिला के शव को फैंक कर भाग जाने के मामले में महिला के शव की पहचान कर लिया जाने की बात कही जा रही है. महिला परबत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव के बुलो मंडल की पत्नी बतायी जा रही है. इसी आधार पर मामले में परवत्ता और इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दिया है. पुलिस जब बरवा गांव के गुलों मंडल के घर पर पहुंचे तो उसके घर के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे. पुलिस का कहना है कि जब तक महिला का कोई भी परिजन आकर उसकी  शव की पहचान नहीं करता है तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा की उक्त महिला गुलों मंडल की ही पत्नी है. एक तरफ गुलों मंडल अपने घर को छोड़कर फरार हो गया है तो दूसरी तरफ ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं है. ऐसी स्थिति में पुलिस ने छानबीन शुरु कर दिया है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. फिलहाल महिला के शव को परवत्ता थाना में ही शिनाख्त के लिए रखा गया है. जबकि मामले की प्राथमिकी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है.

फाइल फोटो

तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म

महिला के शव को लेकर इलाके में तरह तरह की चरचा का बाजार गर्म है. लोग कह रहे हैं कि महिला गुलो मंडल की तीसरी पत्नी थी. गुलो के में विवाद होते ही रहता था इस कारण महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. कुछ लोग यह भी बता रहे हैं कि गुलों तंत्र मंत्र का काम करता है. उक्त महिला अपना इलाज कराने के लिए उसके पास आई थी और उसकी जब अत्यधिक हालत खराब हो गई तो उसने उसे गोनरचक गांव ले जाकर एक स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज करवाया, लेकिन इलाज के क्रम में जब महिला की मौत हो गई तो गुलो ने अपने सहयोगीयों के साथ महिला की लाश को ठिकाने लगाने के लिए निकला लेकिन दिन होने के कारण उसकी पहचान हो जाने का उसे भय था और उसने जगतपुर में ही लाश को फेंक दिया. कुछ लोग अभी भी यह कह रहे हैं कि महिला गरबा गांव की है ही नहीं वह किसी दूसरे गांव की है. तांत्रिक गुलों अक्सर घर से फरार रहता है. यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है. या तो महिला को उसके परिजनों ने जबरदस्ती जहर पिला दिया या फिर महिला ने प्रताड़ना से आजिज होकर जहर खाया है. ऐसी स्थिति में यह तय है कि महिला को मोटरसाइकिल से फेंक कर भागने वाले लोग महिला के घर के ही लोग होंगे. बहरहाल पुलिस गुलो मंडल की तलाश शुरू कर दी है दूसरी तरफ महिला के मायके का भी पता लगाया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *