नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को नवगछिया शहर स्थित गंगासागर प्रसाद भगत के दुकान के पास से चोरी के ट्रक को बरामद किया है. बरामद ट्रक नालंदा जिले के चौकसरा हिलसा थाना क्षेत्र के पचासा सरदार विद्या टोला निवासी शंभूनाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार सूचना थी कि नवगछिया बाजार के गंगासागर भगत दुकान के पास एक गेरुआ रंग की बी आर 02 डब्लू 8051 डेमो ट्रक खड़ी है.

एक ही ट्रक में दो नंबर है जो उक्त ट्रक को संदिग्ध बना रहा था. उस समय ट्रक दो लोगों के कब्जे में था. वरीय पदाधिकारी को सुचना देकर व मार्गदर्शन लेने के बाद पुलिस टीम के साथ स्थल पर पहुंचे. स्थल पर पहुंचा तो देखा कि ट्रक पर एक युवक बैठा हुआ है. ट्रक का नंबर प्लेट पर प्लास्टिक से दूसरा नंबर लगाया गया है. गाड़ी के चोरी की होने के संदेह होने पर जब बैठे युवक से पूछताछ की गई तो उन्हें उन्होंने अपना नाम शंभूनाथ बताया.

गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर उन्होंने बताया कि यह गाड़ी वह नहीं चलाता है. गाड़ी को उनके गांव के ही अखिलेश कुमार पिता जय कुमार चलाता है. वर्तमान में वह फतुआ में किराए के मकान में रहता है. कागज मांगने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी का कागजात उनके पास नहीं है अखिलेश के पास है. अखिलेश बाजार सामान लाने के लिए गया हुआ है.

पुलिस टीम द्वारा अखिलेश की खोजबीन की गई लेकिन अखिलेश वहां से पुलिस को देख कर भाग गया था. वही मौके से शभुनाथ को गिरफ्तार किया और ट्रक को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रक किसका है पुलिस पता लगा रही है. मामले में नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *