खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के सिहकुंड बहियार में काम करने गई गंगाराम की पत्नी और बेटी को अपराधियों ने जमकर मारपीट किया और वारदात को अंजाम दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक सिंहकुंड आजाद नगर के महादलित गंगाराम की पत्नी और बेटी खेत में काम करने सिहकुंड बहियार गई थी. इसी क्रम में आजाद नगर के हैं वार्ड सदस्य का पुत्र और अन्य अपराध कर्मी एकजुट कर आये और बुरी नीयत से मारपीट करना शुरू कर दिया

महिलाओं ने अपनी इज्जत आबरू बचानेके लिए हर संभव विरोध किया लेकिन सभी अपराधियों ने जमकर मारपीट किया. मारपीट और दुर्व्यवहार करने से महिलाओं की हालत बिगड़ गयी. गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. इस संदर्भ में पुछे जाने पर नदी थाना प्रभारी रामेश्वर पंडित  ने बताया कि सूचना मिली है कि परिजनों ने महिला को ईलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया है. खरीक नदी थाना में किसी तरह की लिखित शिकायत नही मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *