The Official Photograph of the Prime Minister, Shri Narendra Modi (High Resolution).

सोशल साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के चितूटोला गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक तथा उसके भाई के खिलाफ थाने में सौहाद्र्र बिगाडऩे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ घृणा व अपमान को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित के भाई को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।

सोशल मीडिया पर दो दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धार्मिक स्थल के सामने प्रधानमंत्री के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र तस्वीर पोस्ट की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई।

शुक्रवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चितूटोला गांव में छापेमारी कर स्वर्गीय अली मोहम्मद के पुत्र सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सद्दाम हुसैन तथा उसके छोटे भाई चांद बाबू ने सौहार्द्र बिगाडऩे की नीयत से जानबूझकर प्रधानमंत्री के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र चित्र पोस्ट कर सोशल मीडिया में वायरल किया है।

सद्दाम अली के कमरे में बिछावन के नीचे छिपाकर रखी गई पांच फोटो बरामद की गई हैं जिसमें एक धार्मिक स्थल के सामने चांद बाबू को प्रधानमंत्री के साथ अभद्रता करते हुए दिखाया गया है। पूछताछ के दौरान सद्दाम ने बताया कि उसका छोटा भाई चांद बाबू शादी समारोह में उड़ीसा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *