भागलपुर: सुंदरवती महिला महाविद्यालय की छात्रा के बयान पर महिला थाना में तीसरे दिन आरोपित लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा ने आरोपित लड़के रंजन के खिलाफ फोटो वाइरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला थाने में पीड़िता और उनके परिजनों ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। गौरतलब हो कि पीड़ित छात्रा ने बरारी थाने में तीन दिन पहले यौन शोषण करने का आरोप लगा आवेदन दिया था। किंतु पुलिस ने मामला दर्ज नहीं कर उसे महिला थाने भेज दिया था। बुधवार को मामला दर्ज हुआ।

लड़का नहीं है इसलिए करता है परेशान

छात्रा ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि यदि उसे लड़का होता तो शायद यह दिन नहीं देखती। उन्होंने कहा कि आरोपित लड़का बार-बार यह धमकी देता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। वह पूरे परिवार में अक्सर बदनाम करने की धमकी दे। परिजनों के मोबाइल पर भद्दा भद्दा मैसेज भेजता है। इस कारण वे लोग काफी मानसिक तनाव में हैं। ऐसे में लोक लाज के डर से वे लोग पुलिस में मामला दर्ज नहीं करना चाहते थे। किंतु आरोपित लड़के ने घर वालों का जीना हराम कर दिया है। इस कारण वे आरोपित को सजा हर हाल में दिलाने के लिए लड़ेगी।

आरोपित लड़का है फरार

पुलिस ने एफआइआर की बात सुन आरोपित लड़का घर छोड़कर फरार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक लड़के को इस बात की भनक लग गयी है कि पीड़ित छात्रा उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए थाने चली गयी है। इस कारण लड़का अपनी गर्दन बचाने के लिए भाग गया है। महिला थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा ने कहा कि पीड़िता के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *