नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर से 14 नंबर सड़क होते हुए जहानवी चौक जाने वाली सड़क पर बोरवा गांव के पास राह चलती एक लड़की को छेड़ना मनचले पर भारी पड़ गया. वह सामान्य लड़की नहीं थी. उसने लड़के के कृत्य का पुरजोर विरोध किया और देखते ही देखते अपने इर्द-गिर्द आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया.
Total Downloads: 79
इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लड़के को चार पांच थप्पड़ भी लगा दिए. फिर स्थानीय ग्रामीणों के स्तर से लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना की बाबत पीड़ित लड़की ने परबत्ता थाने में लड़के को नामजद करते हुए लिखित आवेदन दिया है. फिलहाल आरोपी युवक तेतरी निवासी फिरोज के पुत्र अरमान परबत्ता थाने के हवालात में बंद है. परबत्ता के थानाध्यक्ष आर के सिंह ने कहा कि मामले में कार्यवाही की जाएगी. छेड़खानी के आरोप में लड़के को जेल भेजा जाएगा. पीड़ित लड़की बोड़वा गांव की है.

लड़की ने बताया कि वह तेतरी दुर्गा मंदिर से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे और रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक भी भागलपुर की ओर ही जा रहा था. जब वह युवक उसके नज़दीक पहुंचा तो उसने छेड़खानी शुरू कर दिया. उसने कई तरह की अश्लील हरकतें भी की. जब उसने लड़की के कृत्य का विरोध किया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए. फिर राहगीरों के मदद से लड़के को पुलिस के हवाले किया गया. जानकारी होगी इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है.
जिसमें छेड़खानी का आरोपी लड़का मुसाफिरों वह स्थानीय लोगों के गिरफ्त में है. लोग उसके साथ डांट-डपट और मारपीट कर रहे हैं. सभी स्थानीय लोग लड़की के पक्ष में हैं और निरंतर लड़के को बुरा-भला कह रहे हैं. जबकि लड़के की घिग्घी बंध चुकी है और वह बार-बार माफी भी मांग रहा है. वायरल वीडियो में लड़की है स्थानीय लोगों को कह रही है कि यह लड़का रोज रोज उसके साथ छेड़खानी करता है. जब वह अजीज हो गई तो फिर उसने विरोध किया. वायरल वीडियो में पता चल रहा है कि लड़की ने लड़के मोटरसाइकिल की चाबी को भी जब्त कर लिया है. एक स्थानीय व्यक्ति भी लड़के को एक थप्पड़ लगाता है और खाने को फोन करने की बात कहता है.
स्थल पर एक महिला भी लड़के को नसीहत दे रही है. मालूम हो कि पिछले दिनों भी तेतरी दुर्गा स्थान से खगरा गांव तक 14 नंबर सड़क पर मनचलों द्वारा स्कूल कॉलेजों से आने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था. कई लड़कियां डर सहन कर लड़कों के छेड़खानी को झेल जाती हैं. राजस्थानी लोगों ने प्रवक्ता पुलिस से मांग किया है कि कम से कम स्कूल और कॉलेज जाने के समय और छुट्टी के समय सड़क पर पुलिस की सघन गश्त हो तो लड़कियां भयमुक्त माहौल में स्कूल या कॉलेज आ जा सकेंगी.

