कटिहार के मनिहारी अमदाबाद मुख्य सड़क के किनारे बलदिया बाड़ी बहियार में एक व्यक्ति का शव मकई के खेत से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है। एएसपी विशाल शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर से एक चाकू और एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया।

images35

थाना अध्यक्ष एस बैधनाथन ने बताया कि मोबाइल में आइडिया कंपनी का सीम है सीम ट्रेसिंग के बाद मनिहारी तांती टोला का एड्रेस प्रुफ लगा हुआ है। जांच के बाद मृतक की पहचान मो फारुक पिता हबीब घर मेदनीपुर गाँव के रूप में की गई। शिनाख्त मृतक की पत्नी ने की। पेशे से मजदूर मो. फारूक वीर पावर ग्रिड में पेंटर का काम करने गया था।

वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ मनिहारी धम शाल रोड में भाड़े के मकान में रहता था। घटनास्थल पर सअनि सुनील मंडल अशोक साह दल बल के साथ मौजूद थे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन में जुट गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *