राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत में किया गया वृक्षारोपण
Total Downloads: 87
नवगछिया :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कॉलेज की प्राचार्या डॉ भावना झा द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ भावना झा के अलावा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सीता भगत, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉक्टर सिकंदर चौधरी, सुशील कुमार मंडल, देवाशीष लाहिरी ,डॉक्टर ए जामा, डॉक्टर अरुण कुमार झा, डॉक्टर नीलम कुमारी के अलावे महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा लगभग 50 की संख्या में फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया.
इस मौके पर वृक्षारोपण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य भावना झा नहीं बोलते हुए कहीं की वृक्ष हमारा मित्र है. इसके जरिए हम लोगों को ऑक्सीजन मिलती है. 

अगर पृथ्वी पर वृक्ष नहीं रहेगी तो हमारा वातावरण इतना गर्म हो जाएगा कि हम मानव के लिए जीना मुश्किल हो जाएगा. वर्तमान समय में वृक्षों और वनों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है. जो आने वाले पीढ़ी के लिए खतरनाक साबित होगा. उन्होंने वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए लोगों से विशेष बल देने की अपील की. इसके लिए उन्होंने युवा पीढ़ी को आगे आने एवं प्रेरित करने की बात कही.
