नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत के मनोहरपुर में रविवार को हो रहे भागवत कथा के तीसरे दिन चित्रकूट से पधारे कथावाचक पंडित संतोष तिवारी शास्त्री जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को शराब पीने से तीन फायदे होते हैं. कथा सुनाने के दौरान पंडित संतोष जी महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित ने कलयुग रहने के लिए चार स्थान दिये जिसमें पहला स्थान जुआ खेलना, दूसरा शराब पीना, तीसरा पराई स्त्री के ऊपर गंदी नजर देना व चौथा जीव हिंसा करना है जिसमें कलयुग का बास होता है .उन्होंने कहा कि शराब पीने के तीन फायदे में पहला शराबी के घर में चोरी नहीं होती क्योंकि शराबी पी कर रात भर पत्नी बच्चों के साथ गाली गलौज देता है
Total Downloads: 87
जिसके डर से चोर उनके घर में कदम नहीं रखते.दुसरा फायदा शराबी को कुत्ते नहीं काटते क्योंकि शराबी पी कर गंदी नाली व धूल में सड़क किनारे लेटे रहते हैं .तो कुत्ता समझता मेरा भाई है जिस कारण सुंघ कर छोर चला जाता है.तीसरा फायदा शराबी कभी बूढ़ा नहीं होता क्योंकि उसकी जवानी में ही फेफड़ा, गुर्दा, आंत सहित अन्य बीमारी के शिकार से उनकी जीवन लीला खत्म हो जाती है .कथा प्रबंधक देवनारायण शर्मा ने बताया कि सोमवार को कृष्णोजन्मोत्सव मनाया जाएगा .मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव,मुखिया उमाकांत शर्मा, सरपंच गोपाल शर्मा, चंद्रदेव शर्मा, भवेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, पप्पू यादव, दिलीप शर्मा, उदय शर्मा, निराला पासवान, पंचायत समिति सदस्य फुलेशवर साह, कृष्णदेव शर्मा सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे.
