नवगछिया : भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने अपनी कमेटी का फिर विस्तार करते हुए मंच मोर्चा के पांच अध्यक्षों का फिर मनोनयन किया है. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने उक्त सूचना एक प्रेस नोट जारी करके दिया है. जिसमें ग्राम+पोस्ट-तेतरी के संजीत कुमार को अनुसूचित जाति मोर्चा, नवगछिया का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. सुमन भारद्वाज तुलसीपुर की पूर्व सरपंच सुमन भारद्वाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भाजपा नवगछिया का जिला संयोजक बनाया गया है. ग्राम+पोस्ट-राघोपुर परवत्ता प्रमोद मंडल को जिला संयोजक, नमामि गंगे भाजपा नवगछिया का जिला संयोजक बनाया गया है.
Total Downloads: 93
सिंहकुंड के पैक्स अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार मंडल को सहकारिता मंच भाजपा नवगछिया जिला संयोजक बनाया गया है. नया टोला वार्ड नं-23 के सुभाष पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष बनाया गया है.
