नवगछिया : मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ सीडीपीओ रश्मि रमण एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय प्रकाश राय ने किया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु ने कहा कि मानव शृंखला सिर्फ बाल विवाह और दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक जन समर्थन कार्यक्रम है।
Total Downloads: 105
रैली आरक्षी अधीक्षक कार्यालय होते हुए नवगछिया बाजार में सभा में तब्दील हो गयी। रैली में विकास मित्र समन्वयक सुबोध कुमार, रेखा देवी सहित नवगछिया प्रखंड की सेविका, आशा, एएनएम, जीविका दीदी, साक्षर भारत से जुड़े प्रखंड समन्वयक विद्यानंद सिंह, केआरपी साजिया सुल्ताना सहित पांच सौ लोगों ने भाग लिया।

एनआरएचएम के प्रखंड परियोजना प्रबंधक जावेद मंजूर करीमी, सांख्यिकी अधिकारी अफाक अंसारी, केयर इंडिया की रितु कुमारी, जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक ललन कुमार ने रैली का समापन किया।

