खरीक थाना क्षेत्र की अकिदत्तपुर पंचायत के नवादा गांव से करीब तीन किमी उत्तर बहियार में बने बासा से बुधवार को एक प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि दोनों मंगलवार शाम से ही गायब थे। वहीं घटना के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने बताया शव देखने लगता है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। बुधवार की दोपहर सुनसान जगह पर बने लक्खन मंडल के बासा पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव नवादा के बसगाढा टोला निवासी मैय मंडल के पुत्र अंगद कुमार (20) एवं उसी गांव के अनिरुद्ध मंडल की पुत्री कविता कुमारी (15) का था। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वहीं दोनों के परिजन जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

एसडीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि दोनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर जहर खाया है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि जहर खाने से दोनों की मौत हुई प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों द्वारा भी जहर खाने की बात बताई जा रही है। कल शाम से ही दोनों घर से थे गायबमंगलवार की शाम से ही दोनों प्रेमी घर से गायब थे। मृत कविता की मां ने दोनों की बीच प्रेम प्रसंग की बात से खुद को अंजान बताते हुए कहा कि मैं जब मजदूरी कर घर वापस लौटी तो वह घर में नहीं थी। उसकी हमलोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। उसने किसी पर भी हत्या करने की आशंका जाहिर नहीं की।

कविता तीन बहनों एवं तीन भाई में दूसरे स्थान पर थी। वह साक्षर थी। वहीं मृत अंगद के बड़े भाई मनोज मंडल ने बताया कि अंगद नौवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़कर खेतीबारी करता था। वह मंगलवार की शाम से ही घर से गायब था। बताया कि एक जनवरी को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी हमें मिली। इसके बाद लड़की के पिता को जानकारी दी थी। लेकिन उनलोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बताया कि अंगद के पास लड़की बराबर बहियार भी अकेली चली जाती थी। वहीं मौत के बारे में कुछ भी बताने से परहेज किया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों का घर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर आमने-सामने है।

गांव के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग कुछ साल से चल रहा था। दोनों ने कई बार शादी करने का प्रयास किया। किन्तु पारिवारिक दबाव के कारण नहीं कर सका। इससे परेशान होकर दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए थाइमेट खिला दिया गया है। लड़की के मुंह एवं नाक से झाग निकला हुआ था एवं घटनास्थल के आसपास थाइमेट की काफी दुर्गंध थी। एक प्लास्टिक मे बंधा हुई जहर की पोटली भी बासा के छप्पर पर रखा हुआ था। दोनों का चप्पल भी शव के समीप ही था। लेकिन कुछ लोग में चर्चा कर रहे थे कि मौजूद चप्पल लड़की का नहीं है। किसी दूसरे का रख दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *