अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा घायलों का इलाज

images (3)

नवगछिया : विक्रमशिला पहुंच पथ के गरैया के पास भागलपुर से आ रही ऑटो को नवगछिया की ओर से भागलपुर जा रही मारुति कार डब्लू बी 02 टी 8156 ने धक्का मार दिया. जिससे ऑटो में सवार यात्री घायल हो गए. घायलों में सिंधिया मकनपुर निवासी गुंजन झा, गीता देवी, मनीषा देवी, दिल खुश, राधिका कुमारी शामिल है. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां घायलों का इलाज किया जा रहा था. वही अनुमंडल अस्पताल में घायल गुंजन झा ने बताया कि वह भागलपुर से सिंहया मकनपुर टैंपू से जा रहा था तभी गरैया के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित मारुति कार ने टेंपो को धक्का मार दिया. और मौके से मारुती चालक फरार हो गया. वहीं ऑटो चालक को भी काफी चोट लगी है. इसके अलावा परबत्ता थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि मारुति को जप्त कर लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *