खरीक : मारवाड़ी धर्मशाला में बिहपुर विधान सभा के प्रशिक्षण वर्ग के लिए बैठक बिहपुर के पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र की मौजूदगी में आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री नवीन चौधरी ने की. जानकारी दी गयी कि प्रशिक्षण वर्ग में बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे. पूरे विधान सभा से पांच सौ (500) कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में नविन चौधरी, कार्तिक सिंह, सुभाष चौधरी, जीवन रॉय, किशोर साह,कुमार गौरव, सुबोध पासवान और गोपाल पासवान थे.

